फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15 lakh stolan from bank employee's home

बैंक कर्मचारी के घर 15 लाख की चोरी

Sun, 04 Oct 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
15 lakh stolan from bank employee's home
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित बैंक कर्मचारी के सूने घर के ताले तोड़कर चोरों ने दस लाख रुपये के जेवरात और साढ़े चार लाख रुपये नगदी साफ कर दी। शनिवार की शाम को पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी। सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

कालिंदी विहार बी ब्लाक निवासी पल्लवी गौतम संजय प्लेस स्थित स्टेट बैंक शाखा में क्लर्क हैं। गांधी जयंती के अवकाश पर उनके पति प्रतिपाल सिंह दिल्ली गए थे। पल्लवी भी ट्रांस यमुना कालोनी स्थित मायके में चली गईं। शनिवार की शाम को पड़ोसियों ने उन्हें घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी। इस पर पल्लवी घर पहुंची तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किए। इसके बाद अन्य कमरों के ताले तोड़ने के बाद घर को पूरी तरह खंगाल दिया। गृहस्वामिनी ने बताया कि चोरों ने लॉकर से सोने, डायमंड और चांदी के तकरीबन दस लाख रुपये के जेवरात और घर में रखी साढ़े चार लाख की नगदी चोरी कर ली। नगदी कार खरीदने के लिए रखी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मुआयना किया।
विज्ञापन

तीन वाहन पकड़े, छह बाइक बरामद
आगरा। थाना न्यू आगरा पुलिस ने कर्मयोगी एन्क्लेव से तीन वाहन चोरों को पकड़ा है। उनकी निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोरों में डौकी का मूलचंद, महावन मथुरा का दिनेश और एटा का सनी हैं। ये लंबे समय से शहर में दोपहिया वाहन चोरी कर रहे थे। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। चोरी की छह बाइकों में इन्होंने न्यू आगरा से ही चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed