फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घर के बाहर से मासूम का अपहरण

घर के बाहर से मासूम का अपहरण

Sun, 04 Jun 2017 01:32 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर से मासूम का अपहरण
फोटो = नाम से
विज्ञापन


घर के बाहर से मासूम का अपहरण
बोदला के नगला गूलर से सफेद अपाचे सवार बदमाशों ने उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
थाना जगदीशपुरा के बोदला स्थित घनी आबादी वाले नगला गूलर से शुक्रवार रात को घर के बाहर से मनोज कुशवाहा के चार साल के बेटे शिव का अपहरण कर लिया गया। उसे सफेद अपाचे सवार दो बदमाश उठाकर ले गए। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।
मनोज कुशवाहा फव्वारा स्थित एक सराफ की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को वह काम पर था। उसका बेटा शिव प्ले ग्रुप में पढ़ता है। रात आठ बजे वह घर से 100 मीटर की दूरी पर गली के मोड़ पर आइसक्रीम लेने गया था। इसके बाद घर लौटकर नहीं आया। मनोज की पत्नी मंतेश ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बाद में मनोज को घर के पास की रहने वाली एक बच्ची ने बताया कि सफेद बाइक पर आए दो युवक उसे अपने साथ ले जा रहे थे। उसने रोका तो वह रुके नहीं। उन्होंने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। शनिवार को थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्चे की तलाश की जा रही है। वहीं शिव के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिव उनका इकलौता बेटा है।
विज्ञापन


24 घंटे बाद हरकत में आई थाना पुलिस
मासूम शिव के अपहरण के मामले में थाना जगदीशपुरा पुलिस की लापरवाही सामने आई है। मनोज का आरोप है कि उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को तत्काल दे दी थी। पीआरवी पहुंच गई। पुलिस कर्मी पूछताछ के बाद उन्हें थाने जाने की कहकर चले गए। मीडिया कर्मियों के आने पर 24 घंटे बाद एक दरोगा मौके पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले टाफी, फिर दिलाई आइसक्रीम
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मासूम शिव को 15 से 17 साल का एक किशोर क्षेत्र की एक दुकान पर टाफी दिलाने पहुंचा था। कुछ बच्चों ने उसे टोका भी था। मगर, किशोर बाद में उसे आइसक्रीम विक्रेता के पास ले गया। उक्त किशोर को कई बार मोहल्ले में आते हुए भी लोगों ने देखा था।

सोशल मीडिया का सहारा
शिव की तलाश के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। लोगों से उसको ढूंढने की अपील की गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed