{"_id":"5c2f6244bdec2256f4368c71","slug":"141546609220-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-बाह मार्ग पर बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा-बाह मार्ग पर बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-बाह रोड पर शुक्रवार की शाम फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम शालूबाई के समीप बोलेरो की टक्कर लगने से से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों फिरोजाबाद के रामनगर के रहने वाले थे। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो छोड़कर उसमें सवार लोग भाग निकले।
बाह की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अरनौटा पुल से पहले बाइक से टकराने के बाद बेकाबू होकर सड़क किनारे खड्ढ में जा गिरी। वहीं वाहनों की आमने-सामने हुई इस टक्कर में बाइक सवार सुंदर (25) पुत्र करन सिंह, शिवकुमार (22) पुत्र रामबाबू निवासी मोहल्ला रामनगर थाना लाइन पार फिरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के बाद घरवालों को हादसे की जानकारी दी। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस बोलेरो सवारों का पता लगाने में जुटी है।