{"_id":"5b4223c24f1c1b92468b547f","slug":"141531061186-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजेक्शन लगाते ही बालक की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजेक्शन लगाते ही बालक की हालत बिगड़ी, मौत
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल में एक बार फिर से डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। सात वर्षीय बालक की इंजेक्शन लगने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। बच्चे की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटा। डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच के लिए बच्चे का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर के समीपवर्ती गांव पुसैना निवासी कृष्णा उम्र सात वर्ष पुत्र स्वर्गीय मंशाराम को पेटदर्द की परेशानी होने पर मां शिव देवी ने रविवार की सुबह दो बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। डॉ. धर्मेंद्र कुमार के निर्देशन पर यहां तैनात स्टाफ ने बच्चे को 6:30 बजे के करीब एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे की हालत और बिगड़ गई। थोड़ी ही देर में बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत होते ही परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर ने उसे गलत इंजेक्शन लगवा दिया है। इससे उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मैनपुरी। मृतक कृष्णा के भाई श्याम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के अनुसार बच्चे का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक कृष्णा के पिता मंशाराम की चार माह पूर्व ही बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। पिता के चार माह बाद ही पुत्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मैनपुरी। तीन माह पूर्व अस्पताल में महिला की मौत के बाद डॉक्टरों ने एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई थी। इससे मृतका के पति को हथठेले पर ही अपनी पत्नी का शव घर ले जाना पड़ा था। मामले की शिकायत शासन तक पहुंची तो डॉक्टर और फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा गया था। वहीं, जिला अस्पताल में उपचार में लापरवाही करने पर जून के अंतिम सप्ताह में भाजपा नेता के साथ आए लोगों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की थी। इस मामले में भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।