{"_id":"5a0734344f1c1bf3538bc9d2","slug":"141510421556-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपकेंद्र में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत उपकेंद्र में मारपीट, फायरिंग
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र में की गई तोड़फोड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां (मैनपुरी)। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र सुल्तानगंज में गुुरुवार की शाम को आपूर्ति के समय कटौती को लेकर गांव चिर्रा निवासी एक युवक कर्मचारियों से भिड़ गया। उपकेंद्र में तोड़फोड़ की, अभिलेख फाड़ डाले। कर्मियों के रोकने पर उन पर फायर कर दिया। अचानक हुए हमले से भयभीत कर्मचारी जान बचाकर उपकेंद्र से भागे। वहीं तोड़फोड़ से आई खराबी से रातभर 100 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप रही। जेई ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र स्थित विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार शाम करीब आठ बजे योेगेश उर्फ गुडडू निवासी गांव चिर्रा पिता की दोनाली बंदूक लेकर वहां आ पहुंचा। आपूर्ति का समय होने के बाद भी बिजली न आने की बात कहते हुए वह कर्मचारियों से भिड़ गया।
वहां मौजूद एसएसओ महेंद्र सिंह के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। साथी कर्मियों ने जब उसे रोकना चाहा तो उसने मशीनों में तोड़फोड़ कर डाली। कार्यालय में रखे सरकारी अभिलेख भी फाड़ कर फेंक दिए। तोड़फोड़ करने से रोकने पर कर्मचारी आशीष पर फायर कर दिया। अचानक गोली चलने से वहां मौजूद कर्मचारी कार्यालय छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
आरोप है कि उपद्रवी उपकेंद्र में रखा सीयूजी मोबाइल भी उठा ले गया। तोड़फोड़ किए जाने से मशीन खराब हो गई। इससे रातभर क्षेत्र के करीब 100 गांव में आपूर्ति ठप रही। जेई रजनीकांत राय की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में दबिश भी दीं।
पर, वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। वहीं मशीनों को ठीक कराए जाने के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई है। थानाध्यक्ष आरके सिंह का कहना है कि दबिश दी जा रहीं हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।