फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   थाने में रौब दिखाना नेताजी को पड़ा भारी

थाने में रौब दिखाना नेताजी को पड़ा भारी

Wed, 08 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
थाने में रौब दिखाना नेताजी को पड़ा भारी
मैनपुरी। किसी मामले में मंगलवार देर रात थाने पहुंचे भाजपा नेता ने जब सिपाही से दबंगई दिखाई तो पुलिस ने उन्हें सबक सिखा दिया। आरोप है कि इसके बाद देखलेने की धमकी हुए वे थाने से चले गए। बाद में कई वरिष्ठ नेता मामले को लेकर सीओ से मिले। इसके बाद मामला रफा-दफा हो गया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात को पुलिस किसी मामले में कुछ लोगों को पकड़ कर थाने लाई थी। इसके कुछ देर बाद अपने को भाजपा का नेता बताने वाला युवक थाने पहुंचा। पहले तो उसने इंस्पेक्टर पर ओहदे का रोेब जमाना चाहा। आरोप है कि जब बात नहीं बनी तो वह थाने में मौजूद सिपाही से ही भिड़ गया।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने भी डंडा उठाया और नेता को अपनी भाषा में सबक सिखाया। बेइज्जत होने के बाद नेता देख लेने की धमकी देते हुए चला गया। बुधवार सुबह जब पार्टी के नेताओं को इस बात की जानकारी हुई तो सभी विरोध दर्ज कराने थाने पहुंच गए। सीओ सिटी को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक चली वार्ता के बाद मामला रफा-दफा हो गया। हालांकि पुलिस की पिटाई खाने वाले नेता व पुलिस से मुलाकात करने पहुंचे नेताओं की सीओ से क्या बात हुई इसकी जानकारी नहीं हो सकी।


भाजपा नेताओं की थाने में दबंगई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व स्टेशन रोड से पकडे़ गए छह जुआरियों को रात में एक भाजपा नेत्री छुड़ा ले गईं थीं। वहीं एक दलित भाजपा नेता तो नौकरी के नाम पर लोगों से रुपये ठगने व पीड़ित को शिकायत न करने को धमकाने के लिए चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed