फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रक चोरी के प्रयास करते दो बदमाश पुलिस ने दबोचे

ट्रक चोरी के प्रयास करते दो बदमाश पुलिस ने दबोचे

Tue, 05 Sep 2017 11:52 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चोरी के प्रयास करते दो बदमाश पुलिस ने दबोचे
UP Police
फिरोजाबाद (टूंडला)। बिहार प्रांत से लोहे की सरिया लादकर भिवानी जा रहे दो ट्रकों का एक ढाबे से चाूेरी की कोशिश करते दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है, जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस बदमाशों से पूछताछ करने के लिए टूंडला लेकर आई है। ट्रक चालकों पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


इटावा जिले के सैफई निवासी चालक प्रमोद कुमार और राजस्थान के भरतपुर निवासी चालक वीरेंद्र सोमवार देर रात बिहार से ट्रक में सरिया लाद कर भिवानी जा रहे थे। देर रात दोनों ट्रक चालक थाना टूंडला क्षेत्र के हजरतपुर के पास एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उन्होंने खाना खाने के लिए एक ढाबे के सामने ट्रक खड़े कर दिए।
विज्ञापन


खाना खाने के बाद दोनों कुछ देर आराम करने के लिए लेट गए। उसी दौरान तीन बदमाशों ने ट्रक शीशों को पेचकस से खोलने लगे। उसी वक्त टूंडला पुलिस के उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया एवं चालक कर्मवीर सिंह ने गस्त के दौरान ट्रक के शीशे खोलते देख लिया। पुलिस को आता देख बदमाश ट्रक से उतरकर भाग निकले, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल एवं नगदी लेकर तीसरा बदमाश फरार

ट्रक चालकों ने बताया कि एक ट्रक से बदमाशों ने गद्दी के नीचे रखे 3700 रूपये एवं मोबाइल चोरी कर लिया। जबकि दूसरे ट्रक में रखी एलसीडी की चोरी हो गई। आरोप है कि बदमाशों का तीसरा साथी चंपत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed