{"_id":"59ad99c74f1c1be0278b5336","slug":"141504549319-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर जा रहे व्यापारी को लूटा, कार से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर जा रहे व्यापारी को लूटा, कार से फेंका
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र स्थित करहल रोड पर कपड़ा व्यापारी को बदमाशों ने इटावा ले जाने के लिए बैठा लिया। रास्ते में गले में अंगोछा कसकर हजारों की नकदी और एटीएम कार्ड लूट लिए। बदमाश व्यापारी को थाना दन्नाहार क्षेत्र में फेंक कर भाग गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली और दन्नाहार पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला दीपा निवासी प्रमोद कुमार सोमवार सुबह घर से कानपुर जाने के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र में करहल चौराहा पहुंचने पर वह बस का इंतजार कर रहे थे। तभी वहां एक बिना नंबर प्लेट की वेगन-आर कार आकर रुकी। चालक इटावा जाने के लिए आवाज लगा रहा था।
इस बीच प्रमोद इटावा जाने के लिए वेगनआर में बैठ गए। इसके बाद चालक ने गाड़ी दौड़ दी। इस दौरान गाड़ी पहले से ही कुछ लोग बैठे थे। बाईपास मार्ग से निकलने के बाद गाड़ी में बैठे लोगों ने अंगोछा से प्रमोद की गर्दन को कस लिया। साथ ही उसकी जेब में रखी करीब 20 हजार की नकदी और तीन एटीएम कार्ड लूट लिए।
विज्ञापन
रास्ते ने बदमाशों ने उसके कपडे़ भी उतार लिए। थाना दन्नाहार क्षेत्र में प्रवेश करते ही उसे गाड़ी से बाहर फेंक कर भाग निकले। कुछ दूरी पर उसके कपडे़ भी फेंक दिए।
सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित ने बताया कि वह कानपुर माल खरीदने जा रहा था। उसे इटावा से ट्रेन पकड़नी थी। इसलिए वह जल्दबाजी में वेगनआर में बैठ गया था। पीड़ित ने कोतवाली आकर तहरीर दी।
कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल थाना दन्नाहार का होने की बात कह कर तहरीर देने की बात कही। इसके बाद पीड़ित थाना दन्नाहार चला गया। उधर, एसपी राजेश एस का कहना है कि सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।