{"_id":"598362f94f1c1b994d8b4776","slug":"141501782777-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरे की लोगों ने की जमकर धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरे की लोगों ने की जमकर धुनाई
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने लुटेरे को पीटा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र स्थित कुम्हार मंडी में एक महिला की चेन लूटकर भाग रहे आरोपी की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। आरोपी से महिला की लूटी हुई चेन भी बरामद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला गुरुवार दोपहर को कुम्हार मंडी में खरीदारी करने गई थी। तभी एक युवक ने गले में झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। महिला के चीख पुकार मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने लुटेरे को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई करने के बाद तलाशी ली गई। उसके पास तोड़ी गई चेन मिल गई। जिसे लोगों ने महिला को सौंप दिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कालू गिहार निवासी गिहार कालोनी बस स्टैंड के सामने बताया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। वहां उससे पूछताछ कर रही है। वहीं समाचार लिखे जाने तक पीड़िता की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।