फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दो पक्षों में विवाद के बाद चले लाठी-डंडे

दो पक्षों में विवाद के बाद चले लाठी-डंडे

Sun, 16 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में विवाद के बाद चले लाठी-डंडे
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीगोहरा में शनिवार रात को दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडा चले। आरोपियों ने घर पर पथराव भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस एक पक्ष के युवक को थाने ले आई। वहीं एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने डकैती समेत अन्य धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस की एक तरफा कार्रवाई को लेकर आरोपी पक्ष की महिला ने थाने में हंगामा करते हुए आरोप लगाए।
विज्ञापन


मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी राकेश कुमार और दीपक सक्सेना के बीच शनिवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दीपक साथी अभिषेक राणा, आशीष, अंकुश, गुड्डी राणा व तीन अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडा व असलाह लेकर रात करीब 9:30 बजे राकेश के घर में घुस गए। घर में घुसते ही असलाह की बटों और लाठी-डंडा से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में घर में मौजूद श्याम सुंदर, ममता देवी, सीमा, अंकित, राकेश, सुधीर घायल हो गए।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान सीमा और ममता देवी की सोने की चेन व झुमकी भी आरोपियों ने लूट ली। शोरशराबा सुनकर जब घर के बाहर लोग एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने राकेश कुमार की तहरीर पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध डकैती, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आशीष को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार सुबह जब पुलिस आरोपी को जेल भेज रही थी तो घर की एक महिला व अन्य परिवारीजनों ने थाने में हंगामा करते हुए पुलिस पर मनमानी कार्रवाई करने का आरोप लगाया। समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed