फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पांच शिकारी सहित दस वन माफिया चिह्नित

पांच शिकारी सहित दस वन माफिया चिह्नित

Sun, 25 Jun 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
पांच शिकारी सहित दस वन माफिया चिह्नित
आगरा। पेड़ों के अवैध कटान और जंगली जानवरों का शिकार करने वाले भी अब सुरक्षित नहीं रहेंगे। जिलाधिकारी गौरव दयाल के निर्देश पर पुलिस और वन विभाग की मदद से वन माफिया की पहली सूची तैयार की गई है। इसमें पांच शिकारी सहित दस वन माफिया चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक, अवैध शिकार के आरोप में पांच लोग चिह्नित किए गए हैं। इसके अनुसार, थाना पिनाहट अंतर्गत चचिहारोड निवासी सियाराम और यहीं के शिवाजीत पर छह-छह अवैध शिकार के मामले दर्ज हैं। थाना सिकंदरा अंतर्गत रुनकता निवासी भूरा पर सात, इकबाल पर आठ और राकेश के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। अवैध खनन के आरोप में थाना पिनाहट अंतर्गत मल्हनटूला निवासी मुन्नालाल के खिलाफ आठ, यहीं के भोला पर पांच, छदामीपुरा निवासी भिखारी पर पांच, विपरावली निवासी कलुआ पर छह मामले दर्ज हैं। इन सभी को वन माफिया की सूची में रखा गया है। बता दें कि जिले में राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी, बाह और सूरसरोवर पर पक्षी विहार, कीठम है। कीठम का जंगल काफी क्षेत्रफल में फैला है। वन माफिया जंगल के पेड़ काट चुरा ले जाते हैं। चंबल सेंचुरी से भी काफी शिकायतें मिलती रही हैं। वहीं, बालू के अवैध खनन का तो बड़ा रैकेट है। बाह, फतेहाबाद, सदर, एत्मादपुर तहसील अंतर्गत कई माफिया सक्रिय हैं। इनके हौसले इतने बुलंद हैं कि खनन रोकने जाने वाली टीमों पर भी हमला करते हैं। पट्टा न होने के बावजूद बड़े स्तर पर बालू की चोरी की जा रही है। इन पर अब शिकंजा कसने की तैयारी की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed