{"_id":"5c12619e42c7925cf74b7d2b","slug":"131544708510-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकेट पर तैनात होमगार्ड को बोलेरो ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकेट पर तैनात होमगार्ड को बोलेरो ने रौंदा, मौत
Updated Thu, 13 Dec 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी- बेवर। कुसमरा जाने वाले मार्ग पर पिकेट पर तैनात होमगार्ड को बीती रात तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। हादसेे में होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पीछा कर टक्कर मार कर भाग रही बोलेरो को पकड़ लिया। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला रमई निवासी 47 वर्षीय ब्रजेश कुमार होमगार्ड था। बुधवार की रात उसकी ड्यूटी थाना क्षेत्र में कुसमरा जाने वाले मार्ग पर टावर के समीप पिकेट पर थी। बुधवार रात करीब 1:30 बजे जब वह ड्यूटी करते हुए वाहनों की चेकिंग कर रहा था, तभी मार्ग से तेज रफ्तार से गुजर रही बोलेरो उसे रौंदती हुई निकल गई। पिकेट पर हुए हादसे के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन भी आ गए। पुलिस ने पीछा कर टक्कर मार कर भाग रही बोलेरो को पकड़ लिया। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रक चालक को बता रहा था रास्ता
बेवर। कुसमरा रोड पर पिकेट पर तैनात होमगार्ड को जिस समय बोलेरो ने टक्कर मारी, उस समय पर मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक के चालक को रास्ता बता रहा था। तभी सामने की ओर से बोलेरो ने होमगार्ड को रौंद दिया। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।