{"_id":"5b65ac4f4f1c1b75568b539f","slug":"131533389903-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस दे रही दबिश, हत्यारोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस दे रही दबिश, हत्यारोपी फरार
Updated Sat, 04 Aug 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बेवर। गांव पचपुखरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या के बाद नामजद आरोपी घर से भाग चुके हैं। वहीं, उनके घरों में ताले लटके हुए हैं। उधर, सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव पचपुखरा में गुरुवार की शाम घर के बाहर मौजूद रजनेश यादव की हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने अधिकारियों से तीन दिन में खुलासे का आश्वासन लेने के बाद शव उठने दिया था। मृतक के भाई रघुराज ने उपेंद्र निवासी गांव मुड़ई, राजन निवासी जासमई, मोनू निवासी नारायनपुर,अजय प्रताप उर्फ नीटू निवासी नवीगंज, राघव उर्फ लऊआ निवासी पचपुखरा तथा दो अज्ञात के विरुद्ध रंजिश के चलते हत्या करने का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। करीब छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्यारोपियों के घरों में ताले लटके हुए हैं, वहीं गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।