फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   दमकल पर किया पथराव, कर्मचारियों को पीटा

दमकल पर किया पथराव, कर्मचारियों को पीटा

Wed, 18 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
दमकल पर किया पथराव, कर्मचारियों को पीटा
दमकल वाहन - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी/दन्नाहार। लालपुर गांव में खेतों में लगी आग की सूचना देने के बाद देरी से पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दमकल की गाड़ी पर पथराव कर दिया। साथ ही चालक और अन्य कर्मियों की पिटाई भी की। इसके बाद उन्होंने आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर एएसपी समेत अन्य अधिकारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जाम खुलवाने के साथ ही स्थिति को काबू में किया। हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग में 53 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख होने के कारण ग्रामीण नाराज थे।
विज्ञापन


कोतवाली और दन्नाहार क्षेत्र के बार्डर पर स्थित गांव लालपुर में बुधवार दोपहर को खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के बाद निकली चिंगारी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक किसान कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। ग्रामीणों ने आग पर मिट्टी और पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया। उधर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस बीच आग आसपास के कई खेतों तक पहुंच गई थी। करीब एक बजे जब दमकलकर्मी आग को बुझाने के लिए पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने चालक व कर्मियों को पकड़ने के बाद पिटाइ करना शुरू कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने बीचबचाव भी किया, लेकिन आक्रोशित लोग नहीं माने। इस बीच ग्रामीणों ने आगरा हाईवे पर जाम भी लगा दिया। उधर दमकलकर्मियों के साथ मारपीट और पथराव की सूचना मिलने के बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुुंचने के बाद अक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। इस पर करीब आधा घंटे बाद जाम खुल सका। ग्रामीणों को हुए नुकसन को लेकर वहां पहुंचे अधिकारियों ने मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया। गांव लालपुर स्थित खेतों में लगी आग में करीब 53 बीघा खेत में तैयार खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed