{"_id":"5a9d3d094f1c1b28428b89d2","slug":"131520254217-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के माल समेत तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के माल समेत तीन युवक गिरफ्तार
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
लुटेरे पकड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/घिरोर। स्वाट टीम ने थाना पुलिस के साथ मिलकर रविवार रात तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक, लूटी गई नकदी और आभूषण भी बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान तीन लुटेरे पुलिस को चकमा देकर भाग गए। एएसपी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।
एसपी राजेश एस ने स्वाट टीम प्रभारी दिवाकर सिंह, करहल, घिरोर, किशनी, दन्नाहार और सर्विलांस टीम को खुलासे व आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया है। शनिवार की रात संयुक्त कार्रवाई के दौरान घिरोर क्षेत्र से पुलिस ने तीन लुटेरों को लूट व चोरी के माल और नकदी के साथ दबोच लिया। इस दौरान तीन लुटेरे पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पूछताछ करने पर लुटेरों ने अपने नाम नाजिम उर्फ फरदीन निवासी मोहल्ला कनिहारन करहल, मुन्ना बाब, और जबर सिंह निवासी नगला रते सदर कोतवाली बताया।
पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से लूट व चोरी की चार बाइकें बरामद की। वहीं, एक अंगूठी, एक जोड़ी कान के झाले, एक सोने की चेन, एक करधनी, 15 हजार की नकदी और एक मोबाइल और दो तमंचा व कारतूस भी मिले। प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि किशनी, करहल, घिरोर, बरनाहल, दन्नाहार और सदर कोतवाली से लूट व चोरी की छह घटनाएं करने की बात कबूल की है। भागे हुए तीन साथी अजीत वाल्मीकि अजीत वाल्मीकि नगला रते, गोपाल निवासी गांव हरचंदपुर और रवि कंजड़ निवासी गिहार कालोनी की पुलिस तलाश कर रही है।