{"_id":"59f21d3b4f1c1b97678b77f8","slug":"131509039419-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का मिला क्षत-विछत शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का मिला क्षत-विछत शव
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
हत्या
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र से करीब 16 दिन पूर्व अगवा हुए किशोर का शव गुरुवार शाम को थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाबांस में झाड़ियों में मिला। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका था।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड निवासी राकेश कुमार का 14 वर्षीय पुत्र शिवम 11 अक्टूबर को कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था। चुंगी के समीप से वह अगवा कर लिया गया था। पूछताछ में पुलिस को पता चला था कि किशोर किसी अंकल के साथ जाने की बात कह रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
गुरुवार शाम को थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाबांस के समीप झाड़ियों में किशोर का शव क्षत विक्षत हालत में मिला। जानकारी होने के बाद परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। शव कई दिन पुराना होने की वजह से पहचान मुश्किल हो रही थी। परिवारीजनों के पहचान करने के बाद पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों की ओर से हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर मृतक के पैतृक गांव निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। थाने में लाकर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर ली। हत्या के पीछे रुपये का विवाद बताया गया है। हांलाकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। सूत्रों की मानें तो जिस दिन शिवम को अगवा किया गया था उसी दिन उसकी हत्या भी कर दी गई थी।