{"_id":"59b42aba4f1c1bf07f8b580a","slug":"131504979642-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ बैटरियों से भरी टाटा बदमाशों ने लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौ बैटरियों से भरी टाटा बदमाशों ने लूटी
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र में जीटीरोड के डायवर्ट मार्ग पर लगभग दस लाख कीमत की एक्साइड बैटरी से भरी टाटा 407 को टाटा 409 में सवार चार बदमाशों ने वाहन सहित लूट लिया। चालक को बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया। बंधन मुक्त होने के बाद चालक ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वाहन तथा बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव सरवन्ना निवासी संतोष कुमार शर्मा टाटा 407 संख्या डीएल14 एलडब्ल्य/ू 7990 पर चालक है। शुक्रवार की दोपहर संतोष लखनऊ से वाहन में लगभग सौ एक्साइड बैटरी लोड कर गाजियाबाद के लिए चला।
रात लगभग तीन बजे संतोष जीटीरोड पर पुल के धंसने के कारण डायवर्ट मार्ग पर औंछा मार्ग पर स्थित ग्राम जींगनचंदाई के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही टाटा 409 के चालक ने हाथ देकर मार्ग पूछा तो संतोष वाहन रोककर मार्ग बताने लगा। तभी उसमें सवार अन्य तीन बदमाश संतोष के वाहन की केबिन में घुस कर उसकी मारपीट कर हाथ पैर बांध कर वाहन से बाहर निकाल कर झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन
अन्य तीन बदमाश बैटरी से भरे वाहन को लेकर फरार हो गए। रात में ही चालक संतोष ने बंधन मुक्त होने केे बाद ग्रामीणों की मदद से थाने पहुंचकर सूचना देने के साथ ही तहरीर दी। बैटरी से भरे वाहन की लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की साथ ही बदमाशों तथा लूटे वाहन की तलाश शुरू कर दी है।