{"_id":"5c53ddf1bdec224c807176b4","slug":"13-year-old-girl-gang-rape-in-hotel-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होटल में 13 साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, मां सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में 13 साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, मां सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
Fri, 01 Feb 2019 11:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एक होटल में 13 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया। इसके बाद थाना एत्माद्दौला में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शर्मनाक बात यह है कि पीड़िता की मां भी इस कृत्य में शामिल है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया गया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के एक गांव की महिला दो साल से थाना खंदौली क्षेत्र के एक मोहल्ले में अपने बेटे के साथ रह रही है। उसकी 13 साल की बेटी गांव में पिता के पास रह रही थी। ढाई महीने पहले महिला बेटी को भी ले आई।
विज्ञापन
पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
महिला क्षेत्र के ही रहने वाले सुरेश के एक होटल में रुक गई। 28 जनवरी को होटल में पांच लोग आए। आरोप है कि उन्होंने किशोरी को दबोच लिया। विरोध करने पर सुरेश ने पिटाई की, जिससे वो घायल हो गई।
बाद में आरोपियों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह बचकर होटल से भाग निकली। गांव पहुंचकर उसने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता गुरुवार को बेटी को लेकर एसएसपी आफिस आया और कार्रवाई की मांग की। इस पर उसे पुलिस वाहन से थाना एत्माद्दौला भेजा गया।
इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि मां सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। बालिका ने अपनी मां पर भी आरोप लगाए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।