फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डीजे पर डांस में चली गोली, महिला की मौत

डीजे पर डांस में चली गोली, महिला की मौत

Wed, 07 Mar 2018 07:04 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
डीजे पर डांस में चली गोली, महिला की मौत
मैनपुरी/बिछवां। कस्बा में मंगलवार की रात को शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान तमंचे से चली गोली एक महिला को लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। मृतका के परिवारीजनों ने आरोपी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


बिछवां निवासी विशुन दयाल की पुत्री सपना की बारात गांव नाममन थाना एका जिला फिरोजाबाद से आई थी। जयमाला आदि रस्में होने के बाद दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए थे। वहीं दुल्हन की भाभी शोभारानी पत्नी सुशील कुमार परिवार की महिलाओं के साथ डीजे पर डांस कर रही थीं। तभी वहां विनोद कुमार आ गया। ग्रामीणों के अनुसार उसने कमर में लगा तमंचा जैसे ही निकाला तो गोली चल गई। गोली डीजे पर डांस कर रही शोभारानी के लग गई।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने जब विनोद को पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया। परिवारीजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति सुशील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि घर में शादी कार्यक्रम चल रहा था। तभी रंजिश मान रहे विनोद ने वहां आकर गाली गलौज की। जब पत्नी ने विरोध किया तो उसे तमंचा से गोली मार दी। पुलिस ने कुछ ही देर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed