फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बाइक सवार देवर-भाभी को ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत

बाइक सवार देवर-भाभी को ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत

Mon, 19 Feb 2018 10:45 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार देवर-भाभी को ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत
सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे।
मैनपुरी। जीटी रोड पर गांव गग्गरपुर के पास बाइक सवार देवर और भाभी को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल युवक को सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी कल्लन सिंह सोमवार की शाम भाभी नेहा को लेकर बाइक से मैनपुरी आ रहा था। समय करीब 3:45 बजे बाइक जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव गग्गरपुर में ट्रैक्टर एजेंसी के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में नेहा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, कल्लन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों की तैनाती न होने के चलते उसे उपचार नहीं मिल सका। इसके चलते तत्काल ही घायल को एंबुलेंस से सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed