{"_id":"5a7890484f1c1b05738b5b7a","slug":"121517850696-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पिता को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी पिता को पुलिस ने भेजा जेल
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : Amar Ujala
घिरोर। गांव ताहरपुर में पुत्री का गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने जेल भेजा है। रविवार को आरोपी ने एक पुत्री की हत्या करने के बाद दो बच्चों को भी मारने की कोशिश की थी। मगर वह किसी तरह बच निकले। आरोपी भी फंदे पर लटक गया था। उसे भाइयों ने उतार लिया था।
गांव ताहरपुर निवासी शेरसिंह ने पत्नी के मायके से वापस न आने से क्षुब्ध होकर 12 वर्षीय पुत्री मुस्कान की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वह नौ वर्षीय पुत्री व सात वर्षीय पुत्र की भी हत्या करना चाहता था। मगर बच्चों ने चीख पुकार मचा दी और वहां से भागकर जान बचाई थी। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को भी फंदे पर लटका लिया था। मगर चीख पुकार सुन उसके भाइयों ने फंदे से उतार लिया था। सोमवार को थानाध्यक्ष एसआर गौतम ने आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद आरोपी को जेल भेजा है।