फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सचिव ने किया 3.30 लाख रुपये का गबन

सचिव ने किया 3.30 लाख रुपये का गबन

Thu, 21 Sep 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सचिव ने किया 3.30 लाख रुपये का गबन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : indian express
मैनपुरी। साधन सहकारी समिति कैथोली के सचिव ने 3.31 लाख का गबन किया है। समिति के 17 खातों में सचिव ने हेराफेरी की है। समिति के सदस्यों से बकाया धनराशि की वसूली के बाद भी धनराशि खातों में जमा नहीं की गयी है। अपर जिला सहकारी अधिकारी की जांच में हुए खुलासे के बाद विभाग में हडकंप है। ठगे गए किसान अब सचिव की तलाश कर रहेे हैं।
विज्ञापन



साधन सहकारी समिति कैथोली पर शिवराज सिंह प्रभारी सचिव हैं। किसानों से बकाया वसूली के बाद उन्होंने संबंधित खातों में धनराशि को जमा नहीं किया। जानकारी होने पर किसानों ने सहायक आयुक्त सहकारिता अम्बिका सिंह से शिकायत की।
विज्ञापन


उन्होंने अपर जिला सहकारी अधिकारी भोगांव आशीष शुक्ला से जांच करायी। जांच में पता चला 17 खातों में हेराफेरी करके 3.31 लाख का गबन प्रभारी सचिव ने किया है। जांच अधिकारी ने तथ्यों सहित जांच रिपोर्ट सहायक आयुक्त को सौंप दी। सहायक आयुक्त ने थानाध्यक्ष किशनी को पत्र लिखकर प्रभारी सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि प्रभारी सचिव के खिलाफ 31 दिसंबर 2016 को थाना किशनी में रिपोर्ट दर्ज करायी जा चुकी है। उन पर रमेशचंद्र के 23200 तथा सुशीला देवी के 9000 रूपये वसूलने के बाद भी खाते में जमा नहीं करने का आरोप है। गबन का पूरा मामला वर्ष 2014 का है।


सहकारिता आयुक्त अंबिका सिंह ने कहा कि पूर्व प्रभारी सचिव के खिलाफ गबन का मामला सामने आने के बाद थानाध्यक्ष किशनी को लिखा गया है। पूर्व में प्रभारी सचिव रघुनाथ सिंह की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में ही जांच के दौरान 17 मामलों को भी शामिल करने को कहा गया है। अभी और भी मामले सामने आने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed