फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   किशोर हत्या मामले में आरोपी पक्ष के घर किया हंगामा

किशोर हत्या मामले में आरोपी पक्ष के घर किया हंगामा

Mon, 21 May 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
किशोर हत्या मामले में आरोपी पक्ष के घर किया  हंगामा
मैनपुरी। शीतला देवी मंदिर के पास मिठाई की दुकान पर बैठने वाले किशोर की गला दबाकर हत्या का मामला सोमवार को तूल पकड़ गया। सोमवार को आरोपी पक्ष के घर पहुंचे कुछ लोगों ने हंगामा किया। वहीं आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष की महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंची वहां दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।
विज्ञापन


17 मई की शाम कोतवाली क्षेत्र में शीतला देवी मंदिर परिसर स्थित मिठाई की दुकान पर बैठने वाले 16 वर्षीय किशोर की बिक्री को लेकर हुए विवाद में गला दबाकर हत्या कर दी थी। उक्त मामले में चार लोगों के विरुद्ध हत्या किए जाने का मामला भी दर्ज कराया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं तीन की तलाश कर रही है। सोमवार की सुबह पीड़ित पक्ष के कुछ लोग गांव नगला गुरुबख्श पहुंचे, आरोपी पक्ष के लोगों से कहासुनी के बाद जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन


घर में मौजूद युवती ने आरोप लगाया कि ग्वालटोली निवासी पीड़ित पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने के साथ ही 10 हजार की नकदी व सोने की चेन लूटी है। इसे लेकर युवती और परिजनों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। वहां सुनवाई न होने के बाद एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। वहीं पीड़ित पक्ष की महिलाएं भी एसपी कार्यालय पहुंची। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने व झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाया। कहा कि न तो किसी निर्दोष को जेल भेजा जाएगा, न ही किसी आरोपी को बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed