फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महिला चोर पकड़ी

रिटायर्ड टीचर ने पकड़ीं दो महिला चोर

Tue, 01 Aug 2017 08:16 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
महिला चोर पकड़ी
आगरा। जगदीशपुरा की रोडवेज कालोनी निवासी 75 वर्षीय रिटायर्ड टीचर उर्मिला सारस्वत ने मंगलवार दोपहर दो महिला चोरों को पकड़ लिया। दोनों उनके बैग से 11 हजार रुपये निकाल रही थीं। एक हजार निकाल चुकी थीं। दस हजार की गड्डी उनके हाथ में थी, तभी उर्मिला की नजर पड़ गई।
विज्ञापन


उन्होंने एक चोर को खुद पकड़ लिया। शोर भी मचा दिया, दूसरी को आसपास के लोगों ने पकड़ा। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे आगरा में 20 से अधिक वारदात कर चुकी हैं।
विज्ञापन


घटना जयपुर हाउस स्थित सेंट्रल बैंक शाखा में दोपहर 11 बजे की है। उर्मिला अपने पोते के साथ पेंशन निकालने आई थीं। 11 हजार रुपये निकाले थे। एक गड्डी दस-दस की थी और एक सौ-सौ की। वहां दो महिलाए कैश डिपोजिट स्लिप लेकर घूम रही थीं। लोगों से पूछ रही थीं कि इसे कैसे भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्मिला को दोनों बैंक के बाहर नजर्र आइं। दोनों उनके पास आईं और उनसे पूछने लगीं कि स्लिप कैसे भरनी है। तभी उनकी नजर पड़ी कि उनके बैग से कुछ निकाला जा रहा है।


उन्होंने देखा तो एक महिला के हाथ में दस-दस के नोटों की गड्डी थी। उर्मिला ने पर्स चेक किया तो यह काटा जा चुका था। वह पर्स को देख ही रहीं थी कि महिला चोर ने 100-100 की गड्डी भी निकाल ली। उर्मिला ने उसका हाथ पकड़ लिया और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed