फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किराए के विवाद में हंगामा, तोड़फोड़

किराए के विवाद में हंगामा, तोड़फोड़

Tue, 25 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
किराए के विवाद में हंगामा, तोड़फोड़
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में कृष्णा टाकीज के समीप एक कास्मेटिक की दुकान के किराए के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इतना ही नहीं तोड़फोड़ भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के दो लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। वहां एक पक्ष ने मारपीट व लूट जबकि दूसरे पक्ष ने छेड़खानी का आरोप लगाया। पुलिस ने पकडे़ गए लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन


मोहल्ला महमूद नगर निवासी जावेद यादव की मार्केट के समीप सुएब कास्मेटिक कार्नर के नाम से दुकान है। वहीं दुकान मालिक से किराए को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे दुकान पर आए कुछ लोगों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी। दुकान में रखा सामान व काउंटर आदि फेंक दिया। शोरशराबा सुनकर कुछ ही देर में वहां लोगोें की भीड़ जमा हो गई। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस एक पक्ष के जमालुद्दीन व दूसरे पक्ष के कासिम को थाने ले गई। वहां जावेद पक्ष का आरोप था कि दो युवतियां कई लोगों के साथ दुकान पर आईं और मारपीट करते हुए दुकान में लूटपाट की। दूसरे पक्ष की ओर से किराया मांगने पर दुकान का शटर बंद कर पुत्री से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया गया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई। मगर बाद में पुलिस ने पकडे़ गए दोनों युवकों को शांतिभंग में चालान कर मामला रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed