फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   छेड़छाड़ पीड़ित युवती के पिता को थाने में पीटा

छेड़छाड़ पीड़ित युवती के पिता को थाने में पीटा

Thu, 29 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ पीड़ित युवती के पिता को थाने में पीटा
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कितनी ही सख्ती क्यों न करें लेकिन पुलिस का रवैया नहीं बदलने वाला है। पुलिस ने छेड़छाड़ पीड़ित किशोरी के दिव्यांग पिता की न सिर्फ थाने में पिटाई लगाई बल्कि आरोपी को भी छोड़ दिया। पीड़ित ने डीएम से गुहार लगाई। तब कहीं तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

घटना एत्माद्दौला क्षेत्र में 25 जून को हुई। 15 वर्षीय किशोरी घर के बाहर सो रही थी। तभी पड़ोस के तीन लोगों ने उसे दबोच लिया। किशोरी के कपड़े फाड़ दिए। बेटी की आवाज सुनकर उसके दिव्यांग पिता और मां आ गईं। उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उनकी पिटाई लगा दी। शोरशराबा होने पर पड़ोसी जाग गए। उनकी मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया। किशोरी के पिता ने सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस आरोपी और पीड़ित को थाने ले आई। किशोरी के पिता का आरोप है कि थाने आने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर उसे लात-घूंसों से आफिस में पीटा गया। एक घंटे तक यातनाएं देने के बाद उसे घर भेज दिया। दूसरे दिन आरोपी भी घर आ गया। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब आरोपी पक्ष धमकी दे रहा है। बुधवार को पीड़ित ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस पर पिटाई का आरोप गलत है। घटना वाले दिन शिकायत नहीं की थी। इस कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब तीन आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मजदूरी करता है परिवार
पीड़ित किशोरी के पिता का पांच साल पहले एक हाथ खराब हो गया था। वह अब एक दुकान में काम करता है। पत्नी भी मजदूरी करती है। पांच बच्चे हैं। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस और आरोपी पक्ष उस पर समझौते का दबाव डाल रहे हैं। उसे रुपये का लालच भी दिया गया। उसने बेटी की इज्जत का सौदा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed