फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   चोरी के आरोप में बालक को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा

चोरी के आरोप में बालक को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा

Mon, 02 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोप में बालक को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा
बच्चचे की माौत - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद। चोरी के आरोप में शहर के पक्का तालाब स्थित सरिया के एक गोदाम में 12 साल के बालक को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा गया। बालक के हाथ-पैर बांध कर गोदाम के अंदर उल्टा लटका दिया। बालक को नंगा कर दिया। पानी में डुबो दिया, बेल्ट से उसे पीटा। बालक चीखता रहा, नीचे उतारने की गुहार लगाता रहा है लेकिन गोदाम कर्मचारी उसे थर्ड डिग्री देते रहे। यह घटना 24 जून को हुई। शनिवार को इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस हरकत में आई। गोदाम संचालक सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गोदाम स्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला पक्का तालाब में लोहे की सरिया का गोदाम है। गोदाम में 24 जून को कटरा मीरा निवासी बालक (12) को चोरी के आरोप में बुलाया था। पिता कूलर मरम्मत का काम करता है। बालक को गोदाम के अंदर हाथ-पैर बांधकर उल्टा लटका दिया। इतने पर भी जब कर्मचारियों को मन नहीं भरा तो किशोर को बैल्ट और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बालक चीखता चिल्लाता रहा और स्वयं को नीचे उतारने के लिए भीख मांगता रहा, लेकिन बेदर्द लोग उसे पीटते रहे। हालत बिगड़ने पर बालक को नीचे उतारा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित के पिता का आरोप है कि जब थाने पहुंचा तो थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात नहीं करने दी। इसके बाद उसने रजिस्ट्री से उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी। पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस चाहती तो उसी दिन उसके बेटे का मेडिकल कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती थी, लेकिन पुलिस ने पूरे मामले को दबा दिय्रा।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में वीडियो वायरल होने के बाद आया है। पीड़ित के पिता रियाजुद्दीन की तहरीर पर गोदाम स्वामी रीषू उर्फ अमित अग्रवाल, गणेश निवासी तेली गली, राजा निवासी छोटे हलवाई के समीप, मोहसीन निवासी गोपाल डेरी के समीप, संतोष निवासी तेलीगली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम में कई बार चोरी हो चुकी है। चोरी के संदेह पर बालक को गोदाम बुलाया और पूछताछ की। उसकी गैर मौजूदगी में कर्मचारियों ने उसे लटका दिया और मारपीट की। जब जानकारी हुई तो उसे खुलवाया और उसके पिता को बुलाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
- रीषू उर्फ अमित, गोदाम स्वामी

बेटे को चोर समझ कर गोदाम में हाथ-पैर बांध कर उलटा लटका कर बेरहमी से पीटा। जिससे उसके सिर और कान में गंभीर चोट आई हैं। एक सप्ताह बाद भी अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है। पुलिस बच्चे का मेडिकल कराए और दोषियों को सख्त सजा दिलाए।
- बालक के पिता

मैने चोरी नहीं की है, मुझे पानी में डुबो-डुबो कर मारा
बालक ने बताया प्रहलाद गोदाम वाले मुझे घर से पकड़कर ले गए। गोदाम पर पानी में डूबो दिया। पानी से निकाला फिर डूबो दिया। मैं कहता रहा मैंने चोरी नहीं की फिर भी मुझे नंगा कर दिया। हाथ-पैर बांध दिए और उल्टा करके लटका दिया। पांच घंटे तक मुझे लटकाए रहे। बार-बार मेरे कान जोर से मरोडे़। दोनों कानों में इतना दर्द होता है कि सो नहीं पाता...। राजा, संतोष और मौसिम ने मुझे मारा..।

बालक को मारने का वीडियो गोदाम पर ही काम करने वाला एक कर्मचारी बना रहा था। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक व्यक्ति यह भी कह रहा है कि ठीक से बनाओ फेसबुक पर डालेंगे। जिस कर्मचारी ने वीडियो बनाया उसने ही इसे वायरल कर दिया।

जैसे ही मामला संज्ञान में आया तुरंत कार्रवाई की गई। गोदाम के मालिक स्वामी अमित अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। शेष सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बालक के पिता यदि कह रहे हैं कि थाने में उनकी सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी
- राहुल यादवेंदु, एसएसपी फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed