{"_id":"5a03428e4f1c1b9f678ba01c","slug":"111510163086-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोई बच्ची को पुलिस तक पहुंचाने पर मिली फटकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोई बच्ची को पुलिस तक पहुंचाने पर मिली फटकार
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
मेले में पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर (मैनपुरी)। मेले में खोई बच्ची को पुलिस तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को दरोगा की फटकार सुननी पड़ी। झल्लाहट में दरोगा ने युवक को सबक कराने की चेतावनी तक दे दी। पुलिस का यही हाल रहा तो लोग मदद करने से पीछे हट जाएंगे। मामला गांव विधूना में चल रहे लक्खी मेला का है। बुधवार को तीन साल की बच्ची मेला में खो गई थी।
जानकारी के मुताबिक विधूना में चल रहे लक्खी मेला में बुधवार सुबह तीन साल की बच्ची कोसमा के एक व्यक्ति को खिलौने की दुकान पर रोती हुई मिली। दुकानदार ने उनसे बच्ची को पुलिस को सौंपने की बात कही। इस पर उक्त व्यक्ति ने जब बच्ची को लेकर मेला में तैनात एक दरोगा के पास पहुंचा।
जब दरोगा को बच्ची के खोने के बारे में जानकारी दी तो उनका पारा चढ़ गया। उसने उक्त व्यक्ति को जमकर फटकार लगाते हुए सबक सिखाने की चेतावनी दी। हंगामा होता देख वहां भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोगों को कहना था ऐसे तो कोई भी किसी की मदद नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
हालांकि बाद में मददगार व्यक्ति बच्ची को लेकर मेला में बनाए गए थाने पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक बच्ची के परिवारीजन उसे लेने नहीं पहुंचे थे।