{"_id":"59babf744f1c1b91688b498e","slug":"111505410932-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की 400 बोरियों से लदा ट्रक गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद की 400 बोरियों से लदा ट्रक गायब
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। स्टेशन रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी से एक माह पूर्व 400 बोरी खाद लादकर औरेया गया ट्रक गायब हो गया है। संचालक ने गुरुवार को ट्रक चालक समेत तीन के विरुद्ध धोखाधड़ी कर लाखों की खाद गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी अमित राजपूत की सीताराम ट्रांसपोर्ट के नाम से कमीशन एजेंसी है। 14 अगस्त को उन्हें थाना किशनी क्षेत्र के कुसमरा निवासी भानू यादव ने फोन कर दो गाड़ियों में खाद भेजने की बात कही थी। इसके कुछ देर बाद चालक विपिन यादव निवासी गांव मसमई थाना चौबिया इटावा ट्रांसपोर्ट पर गाड़ियां लेकर आ गया था।
उसने दो गाड़ियों की पर्ची कटवाई। मगर बाद में पहुंची दो अन्य गाड़ियों में खाद की 400 बोरियां लदवाने के बाद औरेया के लिए रवाना हो गया था। जब अमित ने चालक विपिन से फोन पर बात करनी चाही तो उसका मोबाइल स्विच आफ था। इसके बाद उसने रजनीश को फोन मिलाया।
विज्ञापन
वह उसे खाद दिलाने का आश्वासन देता रहा। मगर अभी तक न तो माल न हीं गाड़ियों के बारे में कुछ भी पता लग सका है। गुरुवार को संचालक ने भानू यादव, चालक विपिन और रजनीश के विरुद्ध धोखाधड़ी करीब 4.34 लाख की खाद गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।