फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल

खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल

Tue, 05 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल
फिरोजाबाद। अगर आप बाजार से खरीद कर कुछ खा रहे हैं तो सावधान रहें। दरअसल खाद्य सामग्री के नमूने जांच में फेल हुए हैं। दूध की गुणवत्ता खाद्य विभाग के मानक पर खरी नहीं उतरी। पनीर और सरसों के तेल में मिलावट की पुष्टि हुई है। 40 नमूने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि निरीक्षक विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों से लेकर जांच के लिए भेजे थे। 13 की रिपोर्ट आई है। इनमें से 10 नमूने फेल हुए हैं। ये हाल तब है जब खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।ा
विज्ञापन


जसराना बाजार से सर्वेश की दुकान से सरसों के तेल का नमूना अद्योमानक निकला। सिरसागंज के गांव देवापुर से लिए सरसाें के तेल के नमूने में हानिकारक पीले रंग के केमिकल की मिलावट मिली है। टूंडला में मनोज और विजयपुरा में रमेशचंद्र की दुकान से लिया गया पनीर का नमूना मानक पर खरा नहीं उतरा। मटसेना से राजवीर की दुकान से लिया धनिया पाउडर का नमूना जांच में फेल हो गया।
विज्ञापन


नगला बीच में रामकिशोर की दुकान से काली मिर्च और जाटवपुरी में अनीक अहमद की दुकान से लिया बर्फी का नमूना अद्योमानक मिला है। फिरोजाबाद में अशोक कुमार के यहां से दूध और सिरसागंज से लिया गया पाउच के पानी का नमूना फेल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed