{"_id":"59a0615d4f1c1b4a268b474c","slug":"111503682909-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में निपटा जमीन विवाद का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत में निपटा जमीन विवाद का मामला
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जमीन का विवाद निपटाते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
दन्नाहार (मैनपुरी)। गांव नगला हिम्मत में नौ बिस्वा जमीन को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद शुक्रवार को समाप्त हो गया। एसडीएम और गांव के संभ्रांत लोगों की बीच हुई पंचायत में दोनों पक्ष में शर्त के आधार पर समझौता हुआ है। जमीन के विवाद में गांव में आए दिन फायरिंग व मारपीट की घटनाएं होती रहती थीं।
गांव नगला हिम्मत निवासी विजेंद्र और विक्रम के बीच घर के सामने नौ बीसे जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। कोई भी पक्ष झुकने को तैयार नहीं था इस वजह से दोनों के बीच आए दिन फायरिंग और मारपीट की घटनाएं होती रहती थीं। पिछले तीन दिनों से तो गांव में लगातार फायरिंग व मारपीट की घटना हुई।
जिसमें पुलिस किसी भी पक्ष के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं पूर्व में पैमाइश करने गए एसडीएम को भी विरोध के बाद गांव से लौटना पड़ा था। उक्त मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने विवाद को जल्द समाप्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को एसडीएम सदर अमित सिंह, थानाध्यक्ष पुलिसबल के साथ गांव पहुंचे। वहीं गांव के संभ्रात लोगों के साथ बैठकर दोनों पक्षों से बात की गई। जिस नौ बीसे जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसे विजेंद्र पक्ष छोड़ देगा उस पर विक्रम निकलने का रास्ते व अपने उपयोग के लिए रखेगा।
इसके बदले में विक्रम अपने खेत में विजेंद्र को नौ बिस्वा जमीन देगा। काफी देर तक दोनों पक्षों में अधिकारियों की मौजूदगी के बीच इस समझौता को स्वीकार कर लिया गया। वहीं आगे से विवाद न करने की बात भी कही गई। जिसके बाद एसडीएम ने दोनों पक्षों को शनिवार को बुलाया है।