{"_id":"5957e7514f1c1b472e8b4d58","slug":"111498933073-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुड़िया मेले में सात प्रांतों से आएंगे गिरिराज के भक्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुड़िया मेले में सात प्रांतों से आएंगे गिरिराज के भक्त
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
मथुरा
- फोटो : Demo Pic
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज जी की भक्ति और आस्था के प्रतीक माने जाने वाले मुड़िया मेले में देश भर से गिरिराज जी के भक्त पहुंचेंगे। प्रशासन का मानना है कि सात ऐसे राज्य हैं जिनसे बड़ी संख्या में परिक्रमार्थी मुड़िया मेले में गोवर्धन पहुंचते हैं। चार जुलाई से शुरू होने वाले मुड़िया मेले के लिए तीन जुलाई से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए कृष्ण भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा और पंजाब से आती है। इस बार माना जा रहा है कि संख्या अन्य वर्षों के मुकाबले ज्यादा रहेगी। चार जुलाई से मेला शुरू हो जाएगा। तीन जुलाई से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
लोग अपने परिवार के साथ पहुंचते हैं। गिरिराज जी की परिक्रमा लगाकर पूजा अर्चना करते हैं। पूरे इक्कीस किलोमीटर की परिक्रमा होती है। प्रशासन का मानना है कि दिन के मुकाबले रात को परिक्रमार्थियों की भीड़ ज्यादा रहेगी। लिहाजा उसी तरह से व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुड़िया मेले के इंतजामों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में समीक्षा की है। उन्होंने बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा से पूरी जानकारी ली। कितनी भीड़ रहती है और मेले में कहां-कहां से लोग आते हैं इन सभी बिंदुओं पर जानकारी ली गई है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से कहा गया है कि कहीं किसी प्रकार की कमी रहनी नहीं चाहिए। वह लगातार वहां होने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी अफसरों से ले रहे हैं।
दो दिन पहले मथुरा पहुंचे प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी अफसरों से मुड़िया मेले में की गईं व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से पूछा था। उन्होंने पूरी रिपोर्ट सीएम को भी सौंप दी है। वहीं तीन जुलाई को कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आ रहे हैं। सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ रहेंगे।