फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, महिला की मौत

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, महिला की मौत

Mon, 21 May 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, महिला की मौत
मैनपुरी- करहल। हैंवरा बाईपास चौराहा पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार पुत्र और गांव का युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। इस बीच कुछ युवाओं ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक पर पथराव भी किया। सूचना मिलने के बाद चार थानों का फोर्स, एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण में किया। आश्वासन के दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


गांव रम्पुरा निवासी हरिशंकर शाक्य (22) सोमवार की सुबह गांव निवासी साथी ब्रजेश उर्फ लालू के साथ फसल में छिड़काव के लिए कीटनाशक दवा लेने करहल जा रहा था। जब वह घर से चला तो मां धनकश्री (47) ने साथ चलने की बात कही। इसके बाद तीनों बाइक पर बैठकर करहल के लिए चल दिए। सुबह करीब 10 बजे बाइक करहल-किशनी मार्ग से जैसे ही हैंवरा बाईपास चौराहा पर पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में धनकश्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुत्र हरिशंकर और साथी ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोग चौराहा पर गोल चक्कर बनवाने और सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों को कटवाए जाने की मांग करने लगे। इसी बीच कुछ युवाओं ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने मांगों को लेकर चौराहा पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जानकारी आला अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद किशनी, कुर्रा समेत कई थानों का फोर्स, एसडीएम एके मौर्या, सीओ परमानंद पांडेय मौके पर पहुंच गए। इस बीच पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया, वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया। एसडीएम ने चौराहा पर गोल चक्कर बनावाए जाने और झाड़ियों को शीघ्र कटवाए जाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के दो घंटे बाद जाम खुल सका। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को सैफई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed