{"_id":"5e8df69b8ebc3e728a43790c","slug":"crime-tundla-news-agr437185749","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पिता गिरफ्तार, अपराध छिपाने पर मां को भी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी पिता गिरफ्तार, अपराध छिपाने पर मां को भी जेल
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। गांव मोहम्मदबाद में ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना को छुपाने के आरोप में मृतका की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी ओमप्रकाश उर्फ गुड्डा ने पड़ोस में रहने वाले किशोर से प्रेम संबंध होने पर नाबालिग पुत्री प्रभा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद ओमप्रकाश ने बेटी का शव खेत पर ले जाकर फूंक दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ओमप्रकाश घर से फरार हो गया था। घटना की जानकारी चौकीदार ने पुलिस को दी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी की जली हड्डियों और राख को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इस दौरान फिंगर प्रिंट टीम और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। इधर, मंगलवार देररात पुलिस ने आरोपी पिता ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना को छुपाने के जुर्म में मृतका की मां नितेश देवी को भी गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुुमार ने बताया कि ऑनर किलिंग के आरोपी पिता को घर के पास से गिरफ्तार किया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके साथ मां को अपराध छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
साहब! मैं बेटी को मारना नहीं चाहता था, गलती से मर गई
टूंडला। साहब! मैं बेटी को मारना नहीं चाहता था। उसके मरने का मुझे अफसोस है। मैंने उसे पड़ोस में जाने से मना किया था लेकिन वह नहीं मानी। उसने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो बेटी नहीं थी। खोजने पर पड़ोसी के घर में मिली। इस पर वह गुस्से में उसे गर्दन पकड़कर घर लेकर आ रहा था और तभी वह मर गई। बेटी के मरने पर मैं घबरा गया तथा बुग्गी में लकड़ी और बेटी को लादकर खेत पर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।