फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, sucide

ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Wed, 13 Nov 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime, sucide
13एमएनपी-32-मृतक सलमान का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सगामई स्थित ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार की सुबह शव गांव के पास ही शीशम के पेड़ पर लटका मिला। फर्रुखाबाद निवासी युवक ने खुदकुशी का करण पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सगामई निवासी मोहम्मद मुश्ताक चौधरी ने पुत्री आरजू का निकाह चार माह पूर्व जनपद फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी सलमान के साथ किया था। आरजू की नानी की मौत होने पर मंगलवार को सलमान पत्नी के साथ ससुराल आया था। बुधवार की सुबह करीब सात बजे सलमान शौच जाने की बात कह कर खेतों की ओर निकल गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव शीशम के पेड़ पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल में पत्नी के नंबर पर फोन कर हादसे की जानकारी दी। कुछ ही देर में ससुरालीजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूछताछ के दौरान ससुरालीजन खुदकुशी के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन

ससुराल आए युवक ने अंगौछा से फांसी लगाकर खुदकुशी की है। सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदत्त सिंह, थानाध्यक्ष एलाऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed