फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, sps, gautaaskar

मुठभेड़ के दौरान पकड़े पांच गो तस्कर

Wed, 13 Nov 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime, sps, gautaaskar
13एमएनपी-05-पुलिस लाइन में गोतश्करों से पूछताछ करते एसपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बरनाहल थाना पुलिस ने गोतस्करों की घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग कर दी गई। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक ट्रक, कार व असलाह बरामद हुए हैं। कार्रवाई के दौरान गोतस्करों के छह साथी भाग निकले। बुधवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि मंगलवार की रात थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ नौनामई डेरा बंजारा में घेराबंदी की। वहां गोतस्कर एक 12 चक्का ट्रक में गोवंश को लाद रहे थे। खुद को घिरता देख गोतस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच गोतस्कर गिरफ्तार कर लिए। पकड़े गए बाबू पुत्र उसन्ने निवासी कमरुद्दीन नगर थाना सरदना मेरठ, लालजीत पुत्र हेतराम निवासी शाहजहांपुर घिरोर, रिजवान पुत्र निजाम, अमन पुत्र बबलू निवासी 18 द्वारी स्कूल के पीछे थाना खैरगढ़ फिरोजाबाद, पन्नालाल पुत्र सुनहरीलाल निवासी नौसेरा थाना शिकोहाबाद, फिरोजाबाद को जेल भेजा गया है। गोतस्करों के कब्जे से एक ट्रक, स्विफ्ट कार व तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। भागे हुए साथी रवि उर्फ चांद खां व अन्य पांच की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को गुमराह करने को लादे थे भूसा
गोतस्करों ने पुलिस को चकमा देने का पूरा प्रयास किया था। ट्रक के अंदर 25 के करीब गोवंश भरा हुआ था वहीं ट्रक के ऊपर हिस्से में भूसा भरा था। दूर से देखने पर कोई कह ही नहीं सकता था कि ट्रक के अंदर गोवंश हैं। पहले तो ट्रक देखकर पुलिस ने भी विश्वास नहीं किया, लेकिन सूचना पर पुख्ता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed