फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, petrol pump

मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थों से होती है वाहनों की सेहत खराब

Sat, 29 Jun 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime, petrol pump
कासगंज। पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट का खेल कोई नया नहीं है। यह खेल काफी लंबे समय से चल रहा है। मिलावटी पेट्रोलियम पदाथों के उपयोग से वाहनों की सेहत खराब हो रही है। यहंा तक की वाहनों का माइल औसत भी मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थों एवं घटतौली के कारण नहीं आ पाता। जिससे उपभोक्ताओं को काफी चपत लग जाती है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के डीजल के सैंपिल में केरोसिन की मिलावट पाए जाने की पूर्ति होने से मिलावट के खेल का भंडाफोड़ हो गया है। इसी पेट्रोल पंप पर पूर्व में घटतौली भी पाई गई। उपभोक्ताओं की शिकायत पर आपूर्ति विभाग ने जांच पड़ताल और सैंपलिंग की कार्रवाई की तो इस बड़े खेल का खुलासा हुआ। वाहन स्वामी बताते हैं कि मिलावटी डीजल पेट्रोल के कारण वाहन की लाइफ कम होती है। इंजन में काफी कमियां आ जाती हैं। दूसरा वाहनों का ऐवरेज भी सही नहीं निकलता। घटतौली के कारण पूरा डीजल, पेट्रोल नहीं मिलता जिससे भी ऐवरेज प्रभावित होता है। वाहन चालक कम ऐवरेज की शिकायतें एजेंसियों पर करते हैं, लेकिन एजेंसी संचालक भी घटतौली और मिलावट की बात करके ग्राहकों को संतुष्ट कर देते हैं। उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान नहीं हो पाता। वाहन स्वामी आफाक अहमद का कहना है कि मिलावटी डीजल, पेट्रोल से वाहन पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। इंजन में तमाम खराबी आने लगती हैं। कई बार तो इंजन भी सीज हो जाते हैं।
विज्ञापन

- मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थों से वाहन की लाइफ प्रभावित होती है। कई बार इंजन बंद हो जाते हैं। गाड़ी का ऐवरेज भी ठीक नहीं रहता और प्रदूषण बढ़ता है। इससे नुकसान ही नुकसान है- अजय चतुर्वेदी, ऑटो मोबाइल डीलर।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जब भी मिलावट से संबंधित शिकायतें मिलती हैं तो उसकी जांच पड़ताल होती है और सैंपिलों की जांच कराई जाती है। पेट्रोलियम पदार्थों की डैनसिटी नापने से प्रथम दृष्टया उनकी गुणवत्ता की जानकारी हो जाती है। डैनसिटी में गड़बड़ी होने पर सैंपलिंग की पूरी प्रक्रिया अपनाई जाती है। जिले में पेट्रोलियम पदार्थ में मिलावट पाए जाने की यह पहली कार्रवाई है- सत्यवीर सिंह, जिला आपूर्ति निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed