फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime news kasganj,ration robbers,ration robbers of up,ration robbers of kasganj

33.74 क्विंटल राशन का चावल पकड़ा

Wed, 09 Sep 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime news kasganj,ration robbers,ration robbers of up,ration robbers of kasganj
कासगंज। शासन से गरीबों को उपलब्ध कराए जा रहे राशन की कालाबाजारी का खेल चल रहा है। अलीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदकर लाया जा रहा 33.74 क्विंटल चावल पकड़ लिया। वाहन चालक को भी हिरासत में लिया गया है। तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ढोलना पुलिस ने इनायती चौकी क्षेत्र में अलीगढ़ से लाए जा रहे चावल से भरी मैक्स को पकड़ लिया।
पुलिस ने मामले की जानकारी पूर्ति विभाग को दी। पूर्ति विभाग ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील कुमार, एवं पूर्ति निरीक्षक सहावर विनोद भारती को जांच के लिए भेजा। जांच में प्रथम दृष्टया चावल पीडीएस में वितरित होने वाला कॉमन श्रेणी का पाया गया। चावल 65 बोरे में भरा हुआ था। जिसका बजन 33.74 क्विंटल निकला।
विज्ञापन

मौके से पकड़े गए चालक हरिओम पुत्र कल्याण सिंह निवासी छर्रा अलीगढ़ को हिरासत में ले लिया गया। चावल खरीदकर लाने वाला कारोबारी कालू पुत्र ठाकुर दास मौके से भाग गए। पूछतांछ में चालक ने बताया कि यह चावल अलीगढ़ के गांव सुनपैर, भमौरी, छर्रा, वायी, भीकमपुर, सिरोली, सरगंवा, शखुपुर, हवीपुर, सिंगपुर, पहरा, आदि गांवों में लगने वाले फड़ से खरीदकर लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति विभाग की टीम ने चावल का इनायती के उचित दर विक्रेता एजाज अली के सुपुर्द कर दिया। मामले की रिपोर्ट तैयार करके जिला पूूर्तिअधिकारी को सौंपी गई। जिलापूर्ति अधिकारी ने जिलाधिकारी के मामले की जानकारी दी। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने गाड़ी के चालक, कारेाबारी एवं वाहन स्वामी तिलक सिंह पुत्र धनीराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
कालाबाजारी करने पर राशन की दुकान निलंबित
कासगंज। ग्राम पंचायत किशोरपुर के राशन डीलर की दुकान को खाद्यान्न की कालाबाजारी करने पर निलंबित कर दिया गया है। डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई कराई गई है। सहावर के पूर्ति निरीक्षक विनोद भारती एवं आशु लिपिक अमन कुमार ने 5 सितंबर को दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दुकान पर स्टॉक में 22.05 क्विटल गेहूं तथा 19.31 क्विंटल चावल कम पाया गया।

पूछतांछ में डीलर ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। डीलर से स्पष्टीकरण मांगा गया। जिसका जवाब भी संतोष जनक नहीं मिला। इसके बाद दुकान के अनुबंध को निलंबित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की गई। अलीगढ़ से बिक्री को लाया जा रहे चावल को जब्त करके प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की सूचना अलीगढ़ के पूर्ति विभाग को भी भेजी जा रही है। वहीं किशोरपुर के डीलर की दुकान पर स्टॉक में खाद्यान कम मिलने पर दुकान को निलंबित कर दिया है। डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। -सत्यवीर सिंह, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed