फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime news,crimes in kasganj,crime news kasganj,rape in kasganj

देवर ने भाभी के साथ तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म

Thu, 03 Sep 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime news,crimes in  kasganj,crime news kasganj,rape in kasganj
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के एक गांव में महिला से उसके देवर ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। महिला ने देवर व पति सहित अन्य छह परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांच अगस्त की रात में महिला अपने कमरे में सो रही थी। तभी उसका देवर उसकी चारपाई पर पहुंचा। हाथ में लिए तमंचा को दिखाकर उसे डराया धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। पति एवं ससुरालीजनों ने बात को अनसुना कर दिया। साथ ही उसका उत्पीड़न भी करने लगे। महिला ने घटना की जानकारी अपने मायके में दी।
विज्ञापन

उसने बताया कि ससुरालीजन घटना के बाद उसका उत्पीड़न भी कर रहे हैं। इस पर 2 सिंतबर को ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने कोतवाली में पति व देवर समेत छह ससुरालीजनों पर मामला दर्ज करवाया है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed