फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

घर में सो रही बच्ची को अगवा करने की कोशिश

Fri, 14 Aug 2020 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
crime
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना एक क्षेत्र के एक गांव स्थित घर में सो रही नौ साल की मासूम को एक आरोपी ने अगवा कर लिया। आहट पाकर परिजन जाग गए तो आरोपी बच्ची को घर से कुछ दूरी पर छोड़ कर भाग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। देर रात दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ साल की मासूम बृहस्पतिवार की रात घर में परिजनों के साथ सो रही थी। शुक्रवार की सुबह करीब 2:30 बजे गांव उझैया निवासी उत्कृष भदौरिया पुत्र राजेश भदौरिया हाल निवासी मोहल्ला छपट्टी शहर कोतवाली घर में घुस आया। चारपाई पर सो रही नौ साल की मासूम का मुंह बंद करके उसे कंधे पर ले जाने लगा। इस बीच अचानक बच्ची की आंख खुल गई और वह चीखने लगी। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन जाग गए तो आरोपी भागने लगा। परिजनों के पीछा करने पर आरोपी कुछ दूरी पर बच्ची को छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। बालिका के परिजनों ने बताया कि दुष्कर्म की नीयत से आरोपी बेटी को अगवा कर ले जा रहा था। मामले में एफआईआर दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed