{"_id":"5f2aeef68ebc3e6206471885","slug":"crime-mainpuri-news-agr4535589156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव श्यामपुर-भटपुरा के दो पक्षों में मारपीट, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव श्यामपुर-भटपुरा के दो पक्षों में मारपीट, पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। गांव श्यामपुर-भटपुरा के दो पक्षों में मंगलवार की शाम मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हुए। घायलों का पुलिस ने मेडिकल कराया है। दोनों पक्ष की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। थाना पुलिस का कहना है कि जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी संदीप कुमार व गांव श्यामपुर निवासी महेंद्र सिंह के बीच मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान ईंट-पत्थर भी फेंके गए। मारपीट में एक गर्भवती महिला सहित दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मामले को लेकर संदीप कुमार की ओर से थाने में तहरीर दी गई। इसमें कहा है कि चारपाई पर बैठने को लेकर विपक्षी व परिजनों ने जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट व पथराव किया। संदीप ने आरोप लगाया कि एक पत्थर उसकी गर्भवती बहन के पेट पर लगा। वहीं दूसरे पक्ष महेंद्र की ओर से भी तहरीर दी गई है। इसमें कहा है कि मंगलवार की शाम वह खेत पर पहुंचे तो देखा कि विपक्षी शराब की बोतल खेत में फेंक रहे थे। जब विरोध किया तो विपक्षी का दामाद जो कि सीआरपीएफ में है। गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा। विरोध करने पर उक्त लोगों ने छत से पथराव कर घायल कर दिया। दोनों पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना पुलिस का कहना है कि दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।