{"_id":"5f0f2fcd8ebc3e63673ca0e4","slug":"crime-mainpuri-news-agr450574642","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप में करंट आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप में करंट आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतगंज (मैनपुरी)। सरकारी हैंडपंप में करंट आने से युवक की मौत हो गई। युवक नल पर मुंह धो रहा था, तभी यह हादसा हुआ। परिजनों के अनुसार गांव के एक व्यक्ति ने हैंडपंप में सबसर्मिबल डाल रखी है।
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव मेदेपुर निवासी रोहित कुमार (23) पुत्र रामौतार बुधवार को धान की रोपाई करने के लिए पास के ही गांव रामनगर गया था। खेतों में धान की रोपाई करने के बाद युवक बुधवार शाम गांव में लगे सरकारी हैंडपंप पर हाथ मुंह धोने के लिए पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार जैसे ही युवक ने हैंडपंप का हत्था छुआ उसे तेज करंट लगा। किसी तरह उसे ग्रामीणों ने हैंडपंप से अलग किया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल लगा रखी है, इसी कारण युवक की मौत हुई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस से तहरीर नहीं दी गई थी।