{"_id":"5ede21f98ebc3e907a6fee5f","slug":"crime-mainpuri-news-agr445180748","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य से मांगी गई पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य से मांगी गई पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल (मैनपुरी)। एक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। मना करने पर उन्हें परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र निवासी ब्रजकिशोर शर्मा वर्णी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। कालेज के पास ही वह परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। रविवार देर शाम उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। उन्होंने बात कि तो फोन करने वाले शख्स ने प्रधानाचार्य से पांच लाख रुपये रंगदारी दिए जाने की बात कही। पहले तो वह फोन कॉल को किसी का मजाक समझे लेकिन जब फोन करने वाले शख्स ने धमकाते हुए कहा कि अगर रुपये नहीं दिए तो परिवार के साथ गोली मार देगा। धमकी दिए जाने के बाद प्रधानाचार्य व परिवार के लोग दहशत में आ गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है।