{"_id":"5ec808b68ebc3e907149c20a","slug":"crime-mainpuri-news-agr4429860161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत के बाद भी पुलिस ने नहीं छोड़े आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत के बाद भी पुलिस ने नहीं छोड़े आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। एसडीएम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी बेवर थाना पुलिस ने आरोपियों को रिहा नहीं किया। परिजनों ने मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
बेवर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरैया के प्रधान प्रवीण यादव उर्फ गुल्ला का गांव निवासी संजीव कुमार पुत्र जितेंद्र के साथ बृहस्पतिवार शाम को रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है प्रवीण के संजीव पर 22 हजार रुपये उधार थे जो पिछले एक वर्ष से लौटा नहीं रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम को इंटरलॉकिंग ब्रिक्स के प्लांट पर बैठे प्रधान द्वारा तकादा करने पर संजीव ने अपने साथी वीरेंद्र भारती, वीकेश, नितिन के साथ मिलकर प्रधान प्रवीण यादव के साथ मारपीट की। पुलिस ने एक पक्ष से प्रधान प्रवीण यादव व दूसरे पक्ष से वीरेंद्र, वीकेश, नितिन, संजीव पर शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की थी। शुक्रवार को सभी को एसडीएम कोर्ट भोगांव में पेश किया गया। यहां से एसडीएम ने सभी को जमानत दे दी। जमानत के बाद आरोपियों को रिहा करने की जगह पुलिस उन्हें थाने में समाचार लिखे जाने तक बिठाए हुए थी। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि दोनों पक्षों से विवाद का खतरा है। इसीलिए एतियात के तौर पर उन्हें नहीं छोड़ा गया है। दोनों पक्ष लड़ाई झगड़ा नहीं करेंगे ऐसा परिजनों द्वारा लिखकर दिए जाने पर आरोपियों को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।