{"_id":"5eb449358ebc3e90a074f1a2","slug":"crime-mainpuri-news-agr4407971187","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम तोडने की मना करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम तोडने की मना करने पर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर मारपीट की घटनाएं हुईं। दुर्जनपुर गांव में आम तोड़ने से रोकने पर युवक के साथ मारपीट की गई। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर में खेत पर रखवाली कर रहे एक युवक के साथ नामजद ने मारपीट कर दी। पीड़ित विनीत मिश्रा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह आम के पेड़ों की रखवाली कर रहा था। बृहस्पतिवार को गांव मुड़ई के रहने वाले चार युवक वहां आए और आम तोडने लगे। मना करने पर युवकों ने उसे लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। गांव अमरपुर निवासी अखिलेश ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि वह गांव में सब्जी बेचने का काम करता है। बुधवार को जब वह सब्जी बेच रहा था, तभी गांव के नामजद लोगों से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। इसमें कुछ लोगों द्वारा समझौता करा दिया गया। बृहस्पतिवार की सुबह वह कीटनाशक लेने के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में नामजद लोगों ने उसे रोक लिया। गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जब मां निर्मला बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।