फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

साइबर सेल की सजगता से वापस मिले सैनिक के रुपये

Thu, 02 Apr 2020 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
crime
मैनपुरी। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक बीएसएफ जवान के रुपये साइबर सेल की सजगता से वापस मिल गए। मनी ट्रांसफर एप के जरिए धनराशि खाते से निकाल ली गई थी। इसके बाद सैनिक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर ठगी गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव चिकनी निवासी अवनीश कुमार बीएसएफ की 171 बटालियन करीमगंज असम में आरक्षी के पद पर तैनात है। 15 फरवरी को मनी ट्रांसफर एप के जरिए साइबर ठग ने उनके खाते से चार बार में 42 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। जानकारी होने के तुरंत बाद सैनिक ने इसकी शिकायत असम के पुलिस अधीक्षक से की थी। वहां की टीम को जांच के दौरान सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक मैनपुरी अजय कुमार को दिया गया। एसपी ने साइबर सेल प्रभारी डीपी सिंह व आरक्षी अलवर को जांच करने के लिए निर्देशित किया। टीम ने गुजरात पुलिस और फोन पे एप कंपनी से संपर्क साधा और ठगी गई धनराशि को आहरित होने से तत्काल रुकवा दिया। साइबर सेल की सर्तकता के चलते सैनिक की धनराशि साइबर ठग के हाथ पहुंचहने से बच गई। टीम ने धनराशि को कानूनी प्रक्रिया के बाद सैनिक को लौटा दिया है।
विज्ञापन

समय से सूचना मिलने के बाद साइबर सेल को खुलासे के लिए लगाया गया था। सैनिक के ठगे गए रुपये वापस करा दिए गए हैं।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed