फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

दोगुने की लालच में गवाए 1.24 लाख

Fri, 06 Mar 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime
किशनी (मैनपुरी)। गांव हरचंदपुर निवासी एक व्यक्ति ने रुपये दोगुने के लालच में 1.24 लाख रुपये भी गवां दिए। महिला ठग ने उसे एक घंटे में रुपया दोगुना करने का यकीन दिलाया था। ठगी के शिकार युवक ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरचंद्रपुर निवासी छोटे चौहान 25 फरवरी को दोस्त रामा के साथ एक महिला व उनके साथियों को बोलेरो से झींझक तक छोड़ने गए थे। उक्त महिला की ओर से किराए के तौर पर करीब चार हजार रुपये का भुगतान किया गया था। छोटे को अपना मोबाइल नंबर देकर बात करने के लिए कहा था। घर वापस आने के बाद छोटे ने जब महिला को फोन किया तो उसने बताया कि जो नोट तुम्हें किराए के तौर पर दिए हैं वह जादू से बनाए गए हैं। वह एक घंटे में रुपयों को दोगुना कर देती है। छोटे से कहा कि वह डेढ़ लाख रुपये पांच-पांच सौ के नोट के साथ जमा कर ले तो वह उसे दोगुना कर देगी। लालच में आकर छोटे ने बिना किसी को बताए 29 फरवरी को करीब 1.24 लाख रुपये पांच-पांच सौ के नोट जमा कर लिए। महिला को फोन कर गांव बुला लिया। महिला अपने तीन साथियों के साथ वहां आई और एक कमरे में कागज के नोटों पर केमिकल व कांच के टुकड़े लगाकर कपड़े में लपेट एक तसला के नीचे रख दिया। कहा कि एक घंटा बाद रुपये निकालना तो दोगुना हो जाएंगे। इसके बाद महिला अपने साथियों के साथ वहां से चली गई। शाम के समय जब छोटे ने तसला हटाया तो उसमें से नोट गायब थे। महिला उसके 1.24 लेकर जा चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed