फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, lekhpal

पीडब्ल्यूडी की भूमि बेचने में पूर्व लेखपाल पर गिर सकती गाज

Sat, 29 Jun 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime, lekhpal
एटा। तहसील सदर की ग्राम पंचायत पिलुआ में पीडब्ल्यूडी की जमीन में फर्जीवाड़ा करने में अब पूर्व लेखपाल का नाम सामने आ रहा है। अधिकारियों की ओर से फर्जीवाड़े की जांच शुरू कर दी है जिसमें पूर्व लेखपाल पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पिलुआ से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-91 के चौड़ीकरण में जमीन के होने वाले अधिग्रहण में खेल होने का मामला उजागर हुआ तो तहसील के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है, इसमें पूर्व लेखपाल पूर्व लेखपाल अनिल कुमार की ओर से फर्जीवाड़ा होने के स्पष्ट संकेत दिए जा रहे हैं। अधिकारियों की बिंदुवार जांच में पूर्व लेखपाल की मिली भगत से पीडब्ल्यूडी (सरकारी संपत्ति) को क्षति होना पाया जा रहा है। इसको लेकर राजस्व विभाग एक-एक दस्तावेज का मिलान कर रहा है। वर्तमान लेखपाल राजबहादुर की ओर से सहयोग मिल रहा है इसकी वजह से जल्द खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। पूर्व लेखपाल अनिल कुमार रहे हैं जिनका एक ताजा ऑडियो रिश्वत मांगने का भी वायरल हुआ है। तहसीलदार दुर्गेश यादव का कहना है कि पड़ताल में सामने आया है कि वर्तमान लेखपाल की भूमिका संदिग्ध नहीं है और पूर्व लेखपाल के तैनाती समय में ही जमीन का अधिग्रहण प्रक्रियाएं पूर्ण की गईं थी। इसको लेकर लेखपाल से पूछताछ की जा रही है। मामला जल्द उजागर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed