फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

नावालिग से दुष्कर्म करने पर सात साल की सजा

Thu, 05 Nov 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
कासगंज। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम राकेश कुमार के न्यायालय ने नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में सात साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर एक वर्ष के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग 1 जनवरी 2016 को शौच के लिए जंगल गई हुई थी। इसी दौरान गांव के गोवर्धन, नेपाल, रेशम, संदीप, विजयपाल बालिका को कार में डालकर अगवा कर ले गए। 14 जनवरी को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने बालिका को ढूंढने के बाद कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

कोर्ट ने बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। विवेचक ने धारा 363, 366,376, 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोप पत्र न्यायालय में पेश कर दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने मामले की पैरवी की। कोर्ट ने साक्ष्य के आधार पर गोवर्धन को धारा 4 यौन अपराध शिशु संरक्षण का दोषी पाया। इसमें कोर्ट ने अभियुक्त को 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाने के साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से बालिका को क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने का आदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed