{"_id":"5fa43d0a8ebc3e9bf46232b8","slug":"crime-kasganj-news-agr4668794130","type":"story","status":"publish","title_hn":"होडलपुर चर्चित हत्याकांड- हत्यारोपियों के परिजन ने 19 के खिलाफ कराया जानलेवा हमले का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होडलपुर चर्चित हत्याकांड- हत्यारोपियों के परिजन ने 19 के खिलाफ कराया जानलेवा हमले का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। चर्चित होडलपुर हत्याकांड में अब एक नया मोड़ आया है। चार हत्याओं के आरोपियों के परिजनों ने पूर्व प्रधान सहित 19 के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें 14 नामजद और 5 अज्ञात हैं। आरोपियों में 4 मृतक भी शामिल हैं। न्यायालय के आदेश पर सोरों कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
26 जुलाई 2020 की शाम सोरों कोतवाली क्षेत्र में संघर्ष की घटना हुई। एक पक्ष ने घेराबंदी कर पूर्व प्रधान राजपाल उर्फ बाबा के परिवार के लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं इसमें 4 लोगों की जान चली गई थी। 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ सभी जेल में हैं। इधर इस मामले में अब एक और मोड़ आया है। हत्या के मुख्य आरोपी डॉ. कृष्णकांत की मां मुन्नी देवी, पत्नी गीतम सिंह ने न्यायालय के आदेश से दूसरे पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है।
इस मुकदमे में मृतक भूपेंद्र उर्फ रुद्र, प्रेम सिंह, राधाचरन उर्फ ग्रेट और प्रमोद भी नामजद हैं। जबकि अन्य परिजनों में पूर्व प्रधान राजपाल उर्फ बाबा, नीतू, विजेंद्र पाल, राघवेंद्र उर्फ गुड्डू, राहुल, नेम सिंह, नेकसू, पुरुषोत्तम, सत्येंद्र, सतीश भी जानलेवा हमले के आरोपी बनाए गए हैं। 5 अज्ञातों के नाम मुकदमा कराया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
यह लगाया है आरोप
पीड़िता मुन्नी देवी ने न्यायालय से शरण लेकर अपना पक्ष रखा। आरोप लगाया कि 26 जुलाई की शाम लगभग 6:30 बजे पूर्व प्रधान राजपाल और अन्य नामजद आरोपी 5 अज्ञात साथियों के साथ उनके घर पर नाजायज असलाह लेकर पहुंचे थे। इसके बाद उसके बेटे डॉ. कृष्णकुमार की घेराबंदी कर फायरिंग शुरू कर दी। भागकर उसने जान बचाई तो उसके चोट आईं। पीड़िता का आरोप है कि पूर्व में हुए विवादों को लेकर पूर्व प्रधान राजपाल का परिवार रंजिश मानता है। इन्हीं आरोपों के आधार पर न्यायालय ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए हैं।